फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna: महाआरती से जगमगाया यमुना घाट, गूंजे यमुना मैया के जयकारे; अद्भुत दृश्य

Wed, 19 Feb 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर यमुना महाआरती हुई। इस दौरान दीपों की रोशनी से यमुना का घाट जगमगा उठा। इस अद्भुत दृश्य ने लोगों को आनंदित कर दिया। 
 
विज्ञापन
यमुना महाआरती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताज महोत्सव के तहत मंगलवार से यमुना किनारे वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर यमुना महाआरती का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने किया। इसके पहले हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरुआत की गई। महाआरती में यमुना मैया के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन


ताज महोत्सव में महाआरती का आयोजन नगर निगम करा रहा है। इसके लिए यमुना किनारे व्यू प्वाइंट पर शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। शाम को वाराणसी की तर्ज पर बड़े दीपकों के साथ यमुना आरती शुरू हुई तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में इस नजारे को देखने के लिए खासा उत्साह था। महापौर ने आरती के बाद कहा कि 18 फरवरी से 2 मार्च तक महाआरती का आयोजन चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें