रोमांच का सफर कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर अगर आप सोमवार और मंगलवार को सफर करने की सोच रहे हैं तो अपना रूट डायवर्ट कर लें, क्योंकि सोमवार और मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा और मथुरा टोल प्लाजा पर कार्य के चलते यह दोनों दिन 20-20 मिनट के लिए बंद रखा जाना है।
एक्सप्रेसवे के पूर्व मेजर मनीष
ने बताया कि खंदौली टोल प्लाजा और मथुरा टोल प्लाजा के बीच में चैनल-97 पर सोमवार और मंगलवार को यूपी पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन कंपनी की ओर से पावर की लाइन डालने का कार्य होगा।
सोमवार को सुबह 10 से 10:20 बजे तक, दोपहर में 12 से 12:20 बजे तक और दो से 2:20 बजे तक यमुना एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। मंगलवार को भी इसी रूटीन में एक्सप्रेसवे बंद रखा जाएगा।
इसके बाद एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से वाहन निकासी के लिए खोल दिया जाएगा। बंदी के समय एक्सप्रेसवे पर वाहनों को चढ़ने से रोकने के लिए कुबेरपुर और खंदौली दोनों जगह पर गार्डों को लगाया जाएगा।