फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पर लगाम: पहले की तरह मत भगाना यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी, वरना कट जाएगा चालान; जानें नई गति सीमा

Thu, 26 Nov 2026 01:15 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कोहरा और धुंध बढ़ने की आशंका के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के चार पहिया वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। यह व्यवस्था 25 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। भारी वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटे की सीमा तय है।
 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सर्दी के साथ कोहरा-धुंध बढ़ने की आशंका को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है। हल्के चार पहिया वाहन अब अधिकतम 75 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से ही चल सकेंगे। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने पर चालकों को जुर्माना भरना पड़ेगा। यह व्यवस्था 25 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के प्रभारी तुलसीराम गुर्जर ने बताया सर्दी शुरू होने के साथ सुबह और शाम हल्का कोहरा पड़ने लगा है। आने वाले दिनों में कोहरा-धुंध और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित की गई है। हल्के चार पहिया वाहनों की अधिकतम गति 100 किमी. प्रति घंटे से घटाकर 75 किमी. प्रति घंटे कर दी गई है।

भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 60 किमी. प्रति घंटे ही रहेगी, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन करीब 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें लगभग चार हजार भारी वाहन होते हैं, जबकि बाकी हल्के चार पहिया वाहन हैं। गति सीमा में बदलाव का उद्देश्य कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें