फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूट के पीछे 'एक्सल' गिरोह तो नहीं, पुलिश की छह टीमें जांच में जुटी

Fri, 24 Jan 2020 03:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर कपड़ा और स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी की गाड़ियों को पंचर कर लूटपाट करने के पीछे एक्सल गिरोह का तो हाथ नहीं है। यह गिरोह सड़क पर एक्सल फेंककर गाड़ियों का पंचर कर देता है। गाड़ी रुकने के बाद ही लुटेरे वारदात को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन


पूर्व में यह गिरोह काफी सक्रिय रहा था। पुलिस की सक्रियता से इस गिरोह ने अपना रुख मथुरा की बजाए कहीं और कर लिया था। एक बार फिर एक्सल गिरोह सक्रिय हो गया है। यह गिरोह काफी खतरनाक बताया जाता है।

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में बुधवार की रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई कारोबारियों से लूटपाट में तरीका तो यही अपनाया गया है, जो एक्सल गैंग अपनाता था। अब पुलिस की छह टीमें खुलासे में जुटी हैं तो पकड़ में आने पर ही हकीकत से पर्दा हट सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 युवकों को उठाया, पुलिस कर रही पूछताछ

थाना नौहझील पुलिस ने आसपास के गांवों से करीब 13 युवकों को उठाया है, जोकि अपराधी किस्म के बताए जाते हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इन दो लूट की वारदात का खुलासा कब तक करती है।

सुरक्षित कह जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात बेखौफ बदमाशों ने अपराध की कील ठोंक दी। तीन घंटे के अंदर गाड़ियों पंचर कर लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र भी लुटने से बच गए। उनकी भी गाड़ी पंचर हो गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें