फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज फिर पहुंचेगी डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीन दिन पहले हजारा गंगनहर में डॉल्फिन परिवार की निगरानी को पहुंची डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम निगरानी के बाद दिल्ली लौट गई। अब यह टीम आज फिर से कासगंज में आएगी और तीन दिवसीय दौरे पर रहेगी। डॉल्फिन और कछुआ संरक्षण के लिए यहां टीम फिर से अपनी मुहिम को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम संयुक्त रूप से डॉल्फिन और कछुआ संरक्षण के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण में जुटी हुई हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अलग- अलग विशेषज्ञों की टीम जिले में अलग -अलग जगह पहुंच रही हैं और समय-समय पर सर्वेक्षण कर रही हैं।
रविवार को दिल्ली से कॉर्डिनेटर के नेतृत्व में एक और टीम कासगंज पहुंच जाएगी जो तीन दिन तक यहां रहेगी। आर्द्र क्षेत्रों, हजारा गंग नहर, कछला गंगा नदी का सर्वेक्षण करेगी। जलीय जीवों और पर्यावरण के संरक्षण पर टीम का फोकस रहेगा। टीम वन विभाग के साथ कई क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

- डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम निरंतर जिले में भ्रमण कर रही है। एक टीम रविवार को फिर से जिले में पहुंचेगी। यह टीम तीन दिनों तक जिलेभर में सर्वेक्षण करेगी। आर्द्र क्षेत्रों के संरक्षण पर भी विशेषज्ञ सुझाव देंगे। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें