आगरा। प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी तक मुरादाबाद में होगी। इसके लिए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल्स होंगे। जिला स्तरीय टीम के ट्रायल 23 जनवरी को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय टीम के लिए चयन ट्रायल 24 को पूर्वाह्न 11 बजे से होंगे। प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण-पत्र, स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड, सीएमओ की ओर से प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों का प्रवेश निशुल्क रहेगा।