फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एकलव्य स्टेडियम में बिना कार्ड प्रवेश बंद

Fri, 23 Jan 2026 03:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जांच करते सुरक्षाकर्मी 
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में एथलीटों के बीच झगड़े के बाद स्टेडियम प्रशासन अब सख्ती की है। स्टेडियम में अवांछित और बिना पंजीकरण वाले खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रवेश के लिए हर खिलाड़ी को प्रवेश पत्र (कार्ड) दिखाना आवश्यक है।
विज्ञापन

स्टेडियम गेट पर कोच खुद जांच कर लोगों को प्रवेश दे रहे हैं। जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है या जिनके पास वैध प्रवेश कार्ड नहीं है, उन्हें लौटा दिया जा रहा है। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कराया है लेकिन कार्ड प्राप्त नहीं किया है, उन्हें भी अभ्यास की अनुमति नहीं दी जा रही है। आरएसओ संजय शर्मा का कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन आने वाले खिलाड़ी स्टेडियम में अनुशासनहीनता करते हैं। ऐसे लोगों को रोकने के लिए सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें