अकोला। कस्बे के ग्रामीण मिनी स्टेडियम में 4 मार्च को परंपरागत विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। डॉ. गंभीर सिंह चाहर इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान आदि से पहलवान अपने दांव-पेच व कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 3 मार्च को सर्व समाज की ओर से स्टेडियम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।