फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम पहलवान ने जीती झंडे की कुश्ती

विज्ञापन
किशनी के गांव चांदा में आयोजित दंगल में दांव पेच करतीं महिला पहलवान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। चांदा गांव में मंगलवार को आयोजित कुश्ती दंगल में झंडे की आखिरी कुश्ती के लिए किसी प्रतिद्वंद्वी के मैदान पर नहीं आने पर फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

चांदा में मंगलवार को दशहरे पर दंगल का आयोजन हुआ। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल शुरू कराया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत का परंपरागत खेल है। यह खेल अब विलुप्त होता जा रहा है, लेकिन गांवों में आज भी लोग कुश्ती को पसंद करते हैं।
दंगल में तीन दर्जन कुश्तियां लड़ी गईं। फिरोजाबाद के प्रवीन पहलवान ने फर्रुखाबाद के जीतू पहलवान को हराकर बाजी मारी। दिल्ली की रेखा पहलवान ने आगरा की नीलम को हराया। झंडे की अंतिम कुश्ती के लिए फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने ताल ठोकी। उनके सामने काफी देर तक किसी के न उतरने पर विक्रम को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

दंगल आयोजक देवराज यादव ने विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार दिया। इस दौरान विधायक ब्रजेश कठेरिया, जगराम सिंह यादव, मातादीन यादव, हरेंद्र यादव, आशुतोष यादव, नरेंद्र यादव, डैनी यादव, अभिलाख यादव, चंद्रकेश यादव, विजय यादव, सुरजीत यादव, लालू यादव, हलधर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें