कुसमरा से मैनपुरी जा रही प्राइवेट बस में एक महिला अचानक आग-आग बोलकर चीखने लगी। बस में आग लगने की अफवाह से एक ओर ड्राइवर ने ब्रेक लगाए तो दूसरी ओर यात्री चलती बस से कूदने लगे।
बस रुकते ही अफरा-तफरी के बीच सभी यात्री बस से उतर आए। बाद में पता चला कि आग महिला की साड़ी में लगी थी। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली और बस मैनपुरी के लिए रवाना हो गई।
मंगलवार दोपहर एक प्राइवेट बस कुसमरा से सवारियां लेकर मैनपुरी जा रही थी। बस जब थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज के पास पहुंची तभी एक यात्री ने अचानक जलती हुई बीड़ी फेंकी।