सकट चौथ: बटेश्वर के गौरीशंकर मंदिर में हुई संतान की दीर्घ आयु के लिए पूजा
बाह। सकट चौथ पर मंगलवार को महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने बटेश्वर के गौरीशंकर मंदिर में गणेशजी के साथ शिव-पार्वती की पूजा की। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओं ने शिव-पार्वती एवं गणेश जी को पूजकर संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना की।
बटेश्वर में शिव, पार्वती और गणेशजी की पूजा करने के बाद व्रत का पारायण किया। पूजा करने के लिए बटेश्वर पहुंचीं ममता, रागनी, मिथलेश, सुमन ने बताया संतान की दीर्घ आयु के लिए सकट चौथ का व्रत समर्पित रहा। शिव पार्वती से संतान सुख के साथ अपने सौभाग्य की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया मंगलवार की शाम को सकट चौथ का निर्जला व्रत रखने वाली महिला श्रद्धालुओं ने गौरीशंकर मंदिर में पूजा अर्चना की।
सकट चौथ: बटेश्वर के गौरीशंकर मंदिर में हुई संतान की दीर्घ आयु के लिए पूजा
सकट चौथ: बटेश्वर के गौरीशंकर मंदिर में हुई संतान की दीर्घ आयु के लिए पूजा