महाशिवरात्रि पर हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठाैर ताजमहल के अंदर शिवलिंग ले गईं। दावा किया कि बुधवार सुबह 10 बजे वह बैग में शिवलिंग ले गईं। मेहमानखाने की ओर शिवलिंग रखकर महाकुंभ से लाए गंगाजल से अभिषेक और पूजा की। अन्य पदाधिकारियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला।
विज्ञापन
मीरा राठौर ने जलाभिषेक के बाद कहा कि ताज को कुछ लोगों ने अशुद्ध कर दिया है। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया वीडियो पुराना लग रहा है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में वीडियो बुधवार का नहीं मिला है।
मीरा राठौर के फोन की जांच से खुलासा हो सकता है। ताजमहल में शिवलिंग, प्रतिमा या अन्य कोई धार्मिक प्रतीक चिह्न ले जाने पर रोक है। ताज के अंदर धूपबत्ती, अगरबत्ती, माचिस, शिवलिंग आदि ले जाने से सीआईएसएफ की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं।