फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस: ताजमहल पर घटी सैलानियों की संख्या, सिकंदरा और सीकरी से भी पर्यटकों ने बनाई दूरी; जानें वजह

Sun, 27 Sep 2026 05:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने वाले सैलानियों की संख्या में कमी आई है। साथ ही सीकरी और सिकंदरा जैसे स्मारकों से भी पर्यटकों ने दूरी बनाई है। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो पर्यटक आते हैं और ताजमहल देखकर चले जाते हैं। नाइट स्टे बढ़ाने पर कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगमरमरी शाहकार ताजमहल पर्यटकों को अब कम रिझा पा रहा है। सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला जैसे स्मारकों से भी सैलानियों की दूरी बढ़ रही है। वर्ष 2025 और इस साल के पहले आठ महीनों में सैलानियों के आंकड़ों ने पर्यटन क्षेत्र को निराश किया है। कुछ स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या मामूली बढ़ी है, वहीं कई स्मारकों में पर्यटकों में भारी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विश्व पर्यटन दिवस पर यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जनवरी से अगस्त के बीच दोनों वर्षों के तुलना में ताजमहल पर सैलानियों की संख्या में कमी आई है। इस अवधि में भारतीय पर्यटक तो बढ़े, लेकिन विदेशी कम हो गए। भारतीय सैलानी 41.23 लाख से बढ़कर 41.95 लाख हो गए, लेकिन विदेशी सैलानी 4.53 लाख की तुलना में 3.35 लाख ही रह गए। करीब 25 फीसदी की गिरावट इसमें दर्ज हुई है। जून, जुलाई और अगस्त माह में ताज देखने आए भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। अब तक कुल 45 लाख सैलानी ताज पर आ चुके हैं।

पर्यटकों की सीकरी से बढ़ रही है दूरी
फतेहपुर सीकरी में बीते साल इसी अवधि में 2,64,420 सैलानी आए, जबकि इस साल 2,11,853 पर्यटक पहुंचे। यहां विदेशी सैलानियों की संख्या 15 हजार घटी है, वहीं कुल पर्यटक 52,567 घट गए। यही हाल सिकंदरा का है, जहां 32.3 फीसदी सैलानी कम हुए हैं। यहां करीब 57,280 सैलानी कम हुए हैं। एत्माद्दौला में 10,220 पर्यटक कम हुए हैं। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 27 हजार घटी है, जबकि भारतीय सैलानी 16 हजार बढ़े हैं। हालांकि महताब बाग का जादू चल रहा है। यहां ढाई हजार विदेशी सैलानी बढ़े हैं।
विज्ञापन


आज सीकरी और ताज रोड पर होंगे कार्यक्रम
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन संगठनों की ओर से विदेशी पर्यटकों का रेलवे स्टेशन, ताजमहल, आगरा किला पर स्वागत का कार्यक्रम है, वहीं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से फतेहपुर सीकरी में पर्यटन छात्रों के लिए कार्यक्रम होगा। ताज रोड स्थित पर्यटन कार्यालय पर ललित कला संस्थान के छात्रों के लिए प्रतियोगिता होगी। इस बार की थीम डिजिटल एजेंडा और एआई के माध्यम से पर्यटन का पुनर्निर्माण है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि पर्यटन दिवस पर विश्वदाय धरोहरों के साथ अन्य स्मारकों तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए डिजिटल और एआई आधारित प्रचार किया जाएगा। छोटे स्मारकों तक पर्यटक पहुंचे, इसलिए इनके प्रचार-प्रसार पर जोर है।

आगरा तीन दिन का डेस्टिनेशन है, लेकिन केवल ताज देखकर ही पर्यटक लौट रहे हैं। रात में सैलानियों को रोकने के लिए काम किए जाएं। -राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन

शाम को स्मारक बंद होने के बाद पर्यटक आगरा में क्या करें। यहां कोई आकर्षण नहीं है। नाइट बाज़ार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइट एंड साउंड शो, म्यूजिकल फाउंटेन जैसे कार्यक्रम हों तो रात में सैलानी रुकेंगे। -शमशुद्दीन, अध्यक्ष, आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें