फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवसः मनोरोगी उपेक्षा के नहीं, स्नेह के हकदार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जनपद न्यायालय में स्थित चिकित्सा क्लीनिक पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण की सचिव साधना कुमारी गुप्ता ने कहा के मनोरोगी उपेक्षा के नहीं, स्नेह के हकदार हैं। इस तनाव मुक्त जीवन में जीना और रोगों से मुक्त रहना आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन

आवश्यकता इस बात कीहै कि मानसिक अस्वस्थ व्यक्तियों के स्वास्थ्य और उनके प्रति सामाजिक संवेदनशीलता बढ़ाई जाए। शिविर में जिला चिकित्सालय के डॉ. उत्सव जैन द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। शिविर में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं उसे रोकने के उपायों के बारे में भी बताया गया।
महिला बंदियों को बताए उनके अधिकार
एटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। साथ रह रहे बच्चों के अधिकारों, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना तथा कोरोना कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं उसे रोकने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर सचिव द्वारा वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से संचालित किया गया। सचिव ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को कोरोना वायरस के लक्षणों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बताया कि 18 अक्तूबर को छोटे-छोटे आपराधिक मामलों के तुरंत निस्तारण के लिए जिला न्यायालय में माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जो बंदी छोटे अपराधों में निरुद्ध हैं, वे अपने मामले स्वीकृति के आधार पर माइक्रो लोक अदालत में अपने प्रार्थना पत्र भिजवा कर निपटवा सकते हैं। उन्होंने अधीक्षक जिला कारागार से साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखने को कहा। इस मौके पर पराविधिक स्वयंसेवक पुष्पेंद्र कुमार सिंह रहे।
पेशकार पद के लिए आवेदन करें
एटा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साधना कुमारी गुप्ता ने बताया कि उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार स्थाई लोक अदालत के कार्यालय में पेशकार के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दीवानी न्यायालय/कलक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारीगण जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने प्रार्थनापत्र सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के कार्यालय में 23 अक्तूबर 2020 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें