फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व वानिकी दिवस: मैनपुरी में हर साल घट रही हरियाली, आधा प्रतिशत तक ही सिमटा वन क्षेत्र

Sun, 21 Mar 2021 01:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • 5.39 लाख रोपे गए बीते वर्ष पौधे 
  • 1428 हेक्टेयर ही है जिले में आरक्षित वन क्षेत्र 
विज्ञापन
पहले चित्र में मंत्री द्वारा लगाए पौधा (फाइल) और वर्तमान में उसकी स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में हरियाली साल दर साल घटती जा रही है। आरक्षित वन क्षेत्र भी आधा प्रतिशत तक ही समिट कर रह गया है। हर साल हरियाली बढ़ाने के लिए लगाए जाने वाले पौधे भी देखरेख के अभाव में वृक्ष बनने से पहले ही दम तोड़ रहे हैं। दूसरी और रोड चौड़ीकरण व निजी कार्यों के लिए हजारों पेड़ अब तक काटे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


आगरा मंडल के सभी जिलों में से मैनपुरी में हरियाली सबसे कम है। यहां केवल 1428 हेक्टेयर क्षेत्रफल ही आरक्षित वन क्षेत्र है, जो जिले के कुल क्षेत्रफल का महज आधा प्रतिशत है। साल दर साल वन विभाग और अन्य विभाग लाखों पौधे रोपता है। लेकिन देखरेख के अभाव में ये सूख जाते हैं। वन विभाग ग्राम समाज की भूमि पर पौधे रोपता है। इसे तीन वर्ष बाद ग्राम समाज को वापस दे दिया जाता है। अन्य विभागों की ओर से रोपे गए पौधों को देखने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की ही होती है। विभागों की अनदेखी के ये पौधे या तो सूख जाते हैं या जानवर इन्हें तोड़ जाते हैं। बीते साल ही वन विभाग ने 35.39 लाख पौधे रोपे थे। इसमें 21.99 लाख पौधे अन्य विभागों ने लगाए थे, इनमें से अधिकांश पौधे खत्म हो चुके हैं। 
आगरा: जिला पंचायत में 17 पद महिलाओं व 19 पद अनारक्षित, देखिए अनंतिम सूची
विज्ञापन

तीन सालों में काटे 16 हजार से अधिक पेड़
पेड़ों के लगातार कटान से हरियाली लगातार कम होती जा रही है। बीते तीन सालों में रोड चौड़ीकरण में 16 हजार से अधिक पेड़ काटे गए। इसमें जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए 11377 पेड़ काटे गए। भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन के लिए पांच हजार के करीब पेड़े काटे गए। इसके अलावा निजी कार्यों के लिए भी लोगों ने पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया यह लगातार जारी है।  
विज्ञापन

मंत्री और अधिकारियों के पौधे भी सूखे 
बीते वर्ष जुलाई में वन महोत्सव के तहत आबकारी मंत्री और अधिकारियों ने भोगांव रोड पर पौधरोपण किया था। ये पौधरोपण सहकारिता विभाग ने कराया था। इसमें आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री का लगाया गया पौधा अब गायब हो चुका है। अधिकारियों के रोपे गए पौधे भी सूख गए हैं। सुरक्षा न होने से जानवर बचे हुए पौधों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

27.32 लाख पौधे रोपित करने का है लक्ष्य 
इस साल वन विभाग ने कुल 27.32 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया है। जुलाई में आयोजित वन महोत्सव के दौरान ये पौधे रोपे जाएंगे। इसमें वन विभाग की ओर से 10.38 लाख और 16.94 लाख पौधे अन्य विभाग रोपेंगे। इसके लिए वन विभाग ने नर्सरी तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। 


जिले में आरक्षित वन क्षेत्र कम होने से वन विभाग के सामने समस्या आती है। लगातार प्रयास है कि अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उनकी देखभाल कराई जाए। अन्य विभागों द्वारा रोपित पौधों की देखभाल करने के लिए भी उन्हें कहा जाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए जाएंगे। अखिलेश पांडेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एवं वन प्रभाग मैनपुरी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें