फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस : सिमटती इंडियन स्कीमर का चंबल ने बढ़ाया कुनबा

विज्ञापन
बाह: विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस: चंबल में लुप्त प्राय इंडियन स्कीमर
विज्ञापन
बाह। चंबल नदी का साफ पानी न सिर्फ दुनिया में दुर्लभ हुए घड़ियालों के लिए संजीवनी साबित हुआ है बल्कि लुप्तप्राय बटागुर कछुए एवं इंडियन स्कीमर को नया जीवन दिया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को बाह में चंबल का निर्मल जल बटागुर कछुए और इंडियन स्कीमर से चहक उठा।
विज्ञापन

संकटग्रस्त इंडियन स्कीमर के संरक्षण के लिए 2015 में चंबल नदी को चुना गया। चंबल के टापू पर प्रजनन करने वाली इंडियन स्कीमर का कुनबा 843 हो गया है। इंडियन स्कीमर की दुनिया की 80 फीसदी आबादी चंबल नदी में है। इसी तरह बटागुर कछुओं की साल प्रजाति सिर्फ चंबल नदी में बची है, जबकि ढोर प्रजाति के कछुए 98 फीसदी चंबल नदी में, 2 फीसदी गंगा और यमुना में बचे हैं। टीएसए के प्रोजेक्ट ऑफिसर पवन पारीक ने बताया चंबल नदी में 500 मादाएं प्रजनन कर रही हैं। चंबल नदी की प्राकृतिक खूबसूरती और साफ पानी जलीय जीव एवं पक्षियों के लिए संजीवनी का काम करता है। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि संरक्षण के प्रयास एवं नदी के साफ पानी, खूबसूरत प्राकृतिक वादी दुर्लभ हुए जीव जंतुओं के लिए मुफीद साबित हुए। बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर नदी किनारे के ग्रामीणों को चंबल में प्लास्टिक आदि न डालने एवं जीव जंतुओं को संरक्षित करने में सहयोग करने को प्रेरित किया गया है। रेंजर ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण ही चंबल की खासियत है। इसे ईको पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें