एसएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव धाकरे ने बताया कि मस्तिष्क में असामान्य रूप से कोशिकाएं बढ़ने से गांठ बन जाती हैं, जिसे ट्यूमर बोलते हैं। रेडियो फ्रिक्वेंसी और जन्मजात इसकी वजह हैं। मोबाइल से निकलने वाली रेडियो फ्रिक्वेंसी मस्तिष्क की नसों पर दबाव डालती हैं, जिससे कोशिकाओं में वृद्धि होने लगती है।
एसएन के न्यूरोसर्जन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि न्यूरोसर्जरी में 3-5 फीसदी मरीज ब्रेन ट्यूमर के हैं। इनमें कई शुरुआती चरण में ही आ जाने से पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। कई ऐसे युवा मरीज भी रहे, जिनके ब्रेन ट्यूमर की कोई खास वजह नहीं मिली, लेकिन ये मोबाइल पर घंटों बातचीत करते थे। शुरू में सिर दर्द बढ़ने के साथ दिमाग की नस भी प्रभावित होने लगी।
बचाव के लिए ये करें
- मोबाइल का कम उपयोग करें।
- स्पीकर ऑन कर बात कर सकते हैं।
- परिवार में मरीज होने पर स्क्रीनिंग कराएं।
ये भी पढ़ें-
UP: मैनपुरी में महंत की अंत्येष्टि पर खूनी संघर्ष...आश्रम के बाहर मारपीट और पथराव, मंदिर पर ताला; पूजा-पाठ बंद