फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वेतन रोकने के विरोध में कर्मियों ने डीडी कृषि के कार्यालय पर दिया धरना

Tue, 04 Feb 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
वेतन रोकने के विरोध में डीडी कृषि के कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उप कृषि निदेशक के कार्यालय के बाहर मंगलवार को जिले के सभी क्षेत्रीय प्राविधिक सहायक ग्रुप सी, बीटीएम, एटीएम कर्मचारियों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने की प्रगति अपेक्षित न होने पर उनका वेतन रोक दिया है। कर्मियों ने उप कृषि निदेशक को ज्ञापन सौंपकर रोके गए वेतन को जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में सभी क्षेत्रीय प्राविधिक सहायक ग्रुप सी, बीटीएम, एटीएम कर्मी मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उप निदेशक कार्यालय के बाहर जमा हुए। धरना देकर कर्मचारियों ने कहा कि कृषि विभाग के कार्मिकों ने मेहनत कर जिले की रैंकिंग को 59 वें स्थान से 40 वें स्थान पर लाने का काम किया। कर्मियों को एक दिन में कई-कई कार्य करने पड़े। मगर, अनावश्यक रूप से 3 फरवरी को उनका वेतन रोका गया। इससे कर्मियों में रोष है। कर्मियों ने ये भी कहा कि फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य तहसील प्रशासन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें