फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांशीराम के मिशन को पूरा करें कार्यकर्ता

Tue, 20 Feb 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम के मिशन को पूरा करें कार्यकर्ता
विज्ञापन


करहल। पूर्व एमएलसी 95 वर्षीय बसपा नेता बाबा रामनाथ यादव से मंगलवार को सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष जसकरन कठेरिया ने मुलाकात की। पूर्व एमएलसी के गांव हविलिया पहुंचकर लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। इटावा से पार्टी के घोषित लोकसभा प्रत्याशी जसकरन सिंह कठेरिया ने चुनावी अभियान को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी बाबा रामनाथ यादव ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध, भीमराव अंबेडकर के मिशन को आधार मानकर काशीराम ने जो अलख जगाई थी। उसको मंजिल तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। बसपा ही देश और प्रदेश में स्वच्छ शासन दे सकती है। बसपा हमेशा विकास की सोच को आगे रखकर राजनीति करती है। पूर्व एमएलसी के पुत्र जगदीश यादव, मैनपुरी जिलाध्यक्ष सतेंद्र यादव, इटावा जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप यादव, सीटू यादव, प्रमोद यादव, लकी कठेरिया, उदयप्रताप कठेरिया, विक्रम सिंह यादव, कुलदीप बघेल, पूर्व प्रधान रामप्रकाश कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें