फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी से तैयार रहे कार्यकर्ता

Sun, 23 Jun 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा हाईकमान ने विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रांतीय पदाधिकारियों को प्रत्येक जिले में भेजकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया जा रहा है। शनिवार की देर सायं प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता और प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा जिले में पहुंचे। उन्होंने जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। बैठक में एमएलसी अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर 6 जुलाई जन्म दिवस तक जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम होंगे। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर गोष्ठी हुई। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा के चुनाव को लेकर सभी तैयार रहें। बैठक को एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने किया। मंचासीन अतिथि नवल कुलश्रेष्ठ, रमेश साहू, अनिल पुंढीर, महेंद्र सिंह राणा रहे। इस दौरान राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, सुरेश माहेश्वरी, कौशल साहू, मनोज चौहान, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, राजू चौहान, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें