फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चुनावों वाले राज्यों के श्रमिकों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

Thu, 09 Nov 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करने वाले राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के श्रमिक अपने राज्य में जाकर मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए उनको संस्थान से अवकाश लेना होगा। साथ ही उनका वेतन भी नहीं कटेगा। श्रम विभाग ने इस संबंंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।जिले में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के रहने वाले लोग भी श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस समय राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव हो चुका है। दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश में भी 17 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए इसके लिए निर्वाचन आयोग गंभीर है। आयोग के दिशा-निर्देश के बाद श्रम विभाग ने जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं उनमें रहने वाले श्रमिकों के लिए मतदान का मौका देने के लिए प्रतिष्ठानों, कारखानों आदि के संचालकों को ऐसे श्रमिकों को मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें