फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रेन गुजरने के बाद नहीं खुला फाटक, दोनों ओर लगा जाम

Thu, 09 Nov 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज । बरेली रेल लाइन पर बृहस्पतिवार रात को अमांपुर रोड स्थित फाटक रेल गुजरने के बाद तकनीक कमी आने कारण खुला नहीं। जिससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक जाम होने से लोगों को लगभग आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बरेली की ओर से स्पेशल ट्रेन के कासगंज आते समय रात लगभग सवा आठ बजे अमांपुर क्रासिंग पर रेल फाटक को बंद किया गया। ट्रेन के गुजर जाने के बाद फाटक नहीं खुला। उसे कई बार खोलने का प्रयास किया गया। उसमें कोई तकनीक कमी आ गई। जिससे फाटक के दोनों ओर वाहन जमा हो गए। वह फाटक के खुलने का इंतजार करते रहे। रेलकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद तकनीक कमी को दूर किया। जिसके बाद फाटक को खुला। लोग अपने को गंतव्य को रवाना हुए। राहगीर जीतेश गौड़ ने बताया कि ट्रेन गुजरने के बाद लगभग आधे घंटे तक फाटक नहीं खुला। जिससे लोगों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि कासगंज-बरेली ट्रैक पर फाटक संख्या 309 पर अचानक तकनीक कमी आने से रेल फाटक खुला नहीं। तकनीक कमी को दूर कर फाटक खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें