फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम ऑफिस पर धरना देने जा रहे कार्यकर्ता रोके

Sat, 10 May 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू स्वराज प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय व अन्य ।
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने जा रहे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाकर रोक लिया। इसके बाद किसान कार्यकर्ताओं ने सदर एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपा। भाकियू किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के संबंध में कलेक्ट्रेट पर धरना देने की घोषणा कर रखी थी। यूनियन की घोषणा को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। यूनियन के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए शनिवार को अतरौली मार्ग पर जगह-जगह बैरियर लगा दिए। ताकि किसान कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट न जा सके। कार्यकर्ताओं के एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन के लिए रवाना होने लगे। किसान यूनियन पटियाली के सीओ राज कुमार एवं इंसपेक्टर राधेश्याम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थें।किसान नेताओं का कहना है कि पटियाली के दियोरईया गांव में पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज किया और किसानों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया।किसानो ने दर्ज मामले को निरस्त करने की मांग की। इस दौरान अतरौली मार्ग पर जाम के हालत बन गए। वाहनों की कतारें लग गई। एडीएम राकेश पटेल और एएसपी राजेश भारती, सदर एसडीएम संजीव कुमार, एसडीएम कुलदीप सिंह, सीओ शाहिदा नसरीन सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए। प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय ने किसानों की मांगों को लेकर सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं के समाधान की शीघ्र मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें