फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 14 करोड़ से 14 गांवों को मिलेगा रक्षाकवच

Sat, 10 May 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गंजडुंडवारा के बरीबगवास में बनाए जा रहा बांध पर कार्य करते मजदूर।
विज्ञापन
कासगंज। हर वर्ष बारिश के दिनों में गंगा में बाढ़ और तटों पर होने वाले कटान की भीषण आपदा का सामना पटियाली तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को करना पड़ता है। सिंचाई विभाग गंगा कटान व बाढ़ से प्रभावित होने वाले 14 गांवों के लिए बचाव का सुरक्षा चक्र बना रहा है जिससे इन गांवों की करीब 20000 आबादी को राहत मिलेगी।बाढ़ की दृष्टि से पटियाली क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील है। पिछले वर्ष कादरगंज, मेहोला, बरी बगवास आदि इलाकों में बाढ़ से तबाही हुई थी। सिंचाई विभाग ने ग्राम कादरगंज, गांव बरी बगवास एवं सुन्नगढ़ी में तटबंध के निर्माण का कार्य करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से शुरू कराया है। मानसून आने से पूर्व जून तक तटबंधों का निर्माण कार्य को पूरा होना है। कादरगंज सहित कई मझरों के किसानों को लाभ मिलेगा। कादरगंज पर करीब 315 मीटर, बरी बगवास पर करीब 527 मीटर लंबा बांध बनेगा और इससे नगला खंदारी, नगरिया, नेथरा, कादरगंज व आस पास के गांव को सुरक्षा मिलेगी। अवर अभियंता( सिंचाई) संदीप जैन का कहना है कि पटियाली तहसील क्षेत्र में गंगा नदी के दाएं किनारे पर कादरगंज, सुन्नगढ़ी एवं बरी बगवास के इलाकों में तटबंध का निर्माण तेजी पर है। जिससे ग्रामीण इलाके बाढ़ एवं कटान से सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें