शमसाबाद। फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर पेतीखेड़ा मोड़ पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने निर्माणाधीन मकान के बाहर काम कर रहे मजदूर नितेश को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। ग्रामीण बॉबी ने बताया कि ट्रक शमसाबाद की ओर से आ रहा था। ट्रक ने पहले सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मारी। इसके बाद निर्माणाधीन मकान के बाहर पड़े सामान में घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटवाया। ट्रक ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी के स्टेयरिंग फेल हो गए थे। संवाद