फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाटूश्यामजी मंदिर के पास अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जीवनी मंडी चौराहे पर खाटूश्यामजी मंदिर के आसपास सड़क किनारे और फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। फुटपाथ पर फूल, माला व प्रसाद बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई दुकानदारों की बेंच और मेज जब्त कर ली गईं। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि सार्वजनिक मार्ग और फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण की वजह से सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहे थे। साथ ही नालियों की नियमित सफाई भी नहीं हो पा रही थी। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा फुटपाथ या सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें