करहल। थाना करहल क्षेत्र में तिलियानी तिराहा मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
थाना भोगांव के छाछा निवासी प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को गांव का ही देवेंद्र उर्फ धुव्रसिंह उसे अपने ट्रैक्टर पर मजदूरी कराने के लिए ले गया था। तिलियानी तिराहे के पास ट्रैक्टर पलट जाने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक देवेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृत मजदूर के पिता प्रेमचंद्र ने इस संबंध में केस दर्ज कराया है। संवाद