फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलरी मांगने की सजा मौत: डॉक्टर के क्लीनक पर करता था काम, वेतन मांगा तो दे दिया जहर, कोर्ट के आदेश पर हुई FIR

Fri, 23 Jun 2023 05:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

क्लीनिक पर काम करने के दौरान युवक की सैलरी रोक ली गई। धीरे-धीरे रकम बड़ी हो गई, तो आरोपियों की नियत बिगड़ गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में एक क्लीनिक पर काम करने वाले कर्मचारी को वेतन नहीं दिया गया। मांगने पर उसे जहर देकर मार दिया गया। इस तरह के आरोप की रिपोर्ट क्लीनिक संचालक सहित तीन लोगों के विरुद्ध कोतवाली नगर में अदालत के आदेश पर दर्ज कराई गई है।

यहां का है मामला 

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव मिलावली निवासी अनुष्का ने बताया कि उसके पति दीपक शहर में जीटी रोड स्थित रामदरबार के पास डॉ. चरन सिंह के क्लीनिक पर काम करते थे। डॉ. चरन सिंह की मृत्यु हो जाने के बाद क्लीनिक का संचालन पूजा चौहान निवासी शांति नगर करने लगीं, लेकिन पति को हजार-दो हजार रुपये देकर कहती थीं कि बाद में पैसा इकट्ठा दे देंगी। इस तरह करीब 3.60 लाख रुपया वेतन का बकाया हो गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Accident News: नहर में गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो बच्चों सहित तीन की मौत, 12 से अधिक घायल

विज्ञापन

फोन कर दी सूचना

26 अप्रैल की रात पति के घर न लौटने पर 27 अप्रैल को सुबह सात बजे फोन किया। उन्होंने बताया कि रुपयों की जरूरत है। आज अपना वेतन लेकर ही आऊंगा। लेकिन सुबह 10 बजे उसी नंबर से फोन कर पूजा चौहान ने बताया कि दीपक ने कुछ खा लिया है और उनकी मृत्यु हो गई है। एंबुलेंस चालक सोनू निवासी गांव बारथर व हरिओम निवासी नगला भजुआ और क्लीनिक संचालक ने मिलीभगत कर बिना पोस्टमार्टम कराए पति का अंतिम संस्कार करा दिया।

ये है आरोप 

आरोप है कि पति को उनका वेतन का रुपया न देना पड़े, इसलिए आरोपियों ने कुछ खिलाकर हत्या कर दी। थाने में और एसएसपी को शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। उस समय पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें