फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना कुश्ती लड़े जीता इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। बरसात ने शनिवार को दंगल का मजा किरकिरा कर दिया। आखिरी कुश्ती होने को थी, तभी बरसात होने लगी, जिससे भीड़ भागने लगी। कुश्तियों को रोकना पड़ा। आखिरी कुश्ती 2 लाख 51 हजार की थी। बिना कुश्ती लड़े ही आयोजकों ने इनाम की राशि भारत केसरी हरिकेश एवं शेरा पहलवान दे दी। 51 हजार की कुश्ती बंटू पहलवान सुढरई एवं भीम पहलवान के बीच हुई, जिसे बंटू पहलवान ने जीता। 51 हजार कीी दूसरी कुश्ती चित्रा पहलवान राजस्थान केसरी एवं दलवीर सिंह ग्वालियर के बीच हुई, जिसे चित्रा पहलवान ने जीता। महिला पहलवान गामिनी चाहर एवं सुल्तान मलपुरा के बीच हुई कुश्ती को गामिनी ने जीता। दंगल में लगभग 50 कुश्ती कराई गईं। इससे पहले दंगल का शुभारंभ पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा एवं ब्लाक प्रमुख गिरजा गजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। पूर्व प्रधान रनजीत सिंह, पूर्व विधायक डॉक्टर राजेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ओम करन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता, पप्पू पहलवान, सोनू शर्मा हाटवाले, संतराम, ओमप्रकाश, रौतान सिंह, राजपाल, मेघ सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें