आगरा। नागपुर में हुई चार दिवसीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में आगरा के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आगरा के कुनाल उपाध्याय, कार्तिक शर्मा और प्रशांत कुमार ने प्रतिभाग किया। जिसमे प्रशांत कुमार (इरादतनगर) ने 59 किग्रा भार वर्ग में कुल 370 किग्रा भार उठाकर प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कार्तिक शर्मा ने 83 किग्रा भार वर्ग में बेंच, स्क्वॉट और डेड लिफ्ट में कुल 430 किग्रा भार उठाकर द्वितीय स्थान के साथ सिल्वर मेडल जीता। दोनों प्रतिभागियों ने चंद्रसेन शर्मा के मार्गदर्शन की सराहना की है।