दन्नाहार थाने में पीस कमेटी की बैठक लेते सीओ सिटी संतोष कुमार।
मैनपुरी/बेवर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर बुधवार को बेवर और दन्नाहार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बेवर थाने में अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने दन्नाहार थाने में लोगों को आपसी सौहार्द बनाए रखने का पाठ पढ़ाया। कहा, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी लोग मेलजोल के साथ भाई चोर के साथ सभी त्योहार मनाएं।
एएसपी ने कहा कि कोई हुड़दंग करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। बेवर में हुई बैठक में भैंया लाल गुप्ता, हिदायत अली, सतेंद्र पाल, राजा महेश्वरी, अरमान अली, कुंदन वर्मा, सुनील पाल, गौरव कुमार, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद