आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला मीना गुप्ता मेमोरियल महिला एक दिवसीय टूर्नामेंट खिलाड़ियों की शर्ट समय पर नहीं पहुंचने के कारण शुरू नहीं हो सका। अब यह प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होने की उम्मीद है। इस टूर्नामेंट में आगरा की पांच अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह महिला क्रिकेटरों को 50 ओवर के प्रारूप में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा। आयोजन सचिव द्रवित शर्मा ने बताया कि सभी टीमों के लिए शर्ट और पोशाक भीलवाड़ा से आनी थीं। इनके पहुंचने में देरी के कारण बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता शुरू नहीं हो पाई। सभी की निगाहें अब शुक्रवार के मुकाबलों पर टिकी हैं।