फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह से बटेश्वर तक दौड़े धावक, अछनेरा के प्रद्युम्न बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर। बटेश्वर लोक मेले में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत आगरा की ओर से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। बाह से बटेश्वर खांद चौराहे तक करीब आठ किलोमीटर लंबी इस दौड़ में आगरा समेत कई जिलों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। अछनेरा के प्रद्युम्न ने प्रथम स्थान हासिल कर एक लाख रुपये का इनाम जीता।
विज्ञापन

लोक मेले के सांस्कृतिक पंडाल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रद्युम्न को एक लाख रुपये इनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर रहे डौकी के मनोज कुमार को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहे अरविंद कुमार को 11 हजार रुपये की नकद धनराशि के साथ प्रमाणपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इनके अलावा गणेश (खेरिया), अभय (बिजकौली), बबलू (गढ़ी जहान), सनी (महावई) और अनुज (मई) को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100-1100 रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ा परिश्रम और खेलों के प्रति समर्पण आवश्यक है। पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा डॉ. मंजू भदौरिया के प्रयासों से बीते पांच वर्षों में बटेश्वर मेले के खेल आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिला है। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा मेले में होने वाले खेल आयोजनों से इसका गौरव और स्तर बढ़ा है। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा स्वस्थ जीवन शैली के लिए युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम में अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन, इंजीनियर लव कुमार, मेलाधिकारी मासूम रजा, धारा सिंह, मेला प्रभारी राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें