सप्त शक्ति संगम बना मातृ शक्ति की आवाज, महिलाओं को योजनाओं से जोड़ासशक्त समाज हेतु मातृ शक्ति
खेरागढ़। विकास खंड के गांव अयेला स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर स्कूल में सप्त शक्ति संगम के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बबीता पाठक ने कहा कि जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक सशक्तीकरण अधूरा रहेगा। महिलाओं से आगे बढ़कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य केशव चाहर, सत्यवीर चाहर सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग माैजूद रहे।