फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान: आज की सावित्री का अरमान, हेलमेट पहने मेरा सत्यवान

Wed, 24 Oct 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
करवा चौथ पर पतियों को गिफ्ट देंगी हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अमर उजाला का हेलमेट अभियान रंग ला रहा है। इस अभियान से महिलाएं भी जुड़ गई हैं। इस बार करवाचौथ पर पति की लंबी आयु की कामना के लिए पत्नियां अपने पति को अनोखा रिटर्न गिफ्ट देंगी। 
विज्ञापन


लंबी आयु की कामना के साथ ही करवाचौथ पर इस बार महिलाओं का अरमान है कि उनके पति हेलमेट लगाकर ही बाइक और स्कूटर चलाएं। कई महिलाओं ने यह भी कह दिया है कि करवाचौथ का व्रत तभी खोलेंगी, जब उनके पति हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का वादा उनसे करेंगे। 

अर्चना अग्रवाल ने कहा कि इस बार मन में प्रण ले रखा कि अपने पति से हेलमेट लगाकर बाइक चलाने का वादा लूंगी। उनकी लंबी आयु के साथ ही भगवान से प्रार्थना करूंगी कि वह हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं। उन्हें रिटर्न गिफ्ट में हेलमेट देने का मन बना चुकी हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'वादा लेकर ही व्रत खोलूंगी'

दीपा सिंघनाना ने कहा कि लंबी आयु की कामना के साथ ही सुरक्षित जीवन की प्रार्थना करेंगे। मेरे पति कभी-कभी हेलमेट पहनकर नहीं जाते हैं। उनसे वचन लूंगी कि बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएं।

पूजा सेवकानी ने बताया कि वाहन चलाने के दौरान हेलमेट हमारे जीवन को सुरक्षित रखता है। मैं तो अपने पति को इस बार करवाचौथ पर हेलमेट दूंगी। साथ ही सभी महिलाओं से अपील करती हूं कि वह भी अपने पति को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें।

आकृति बंसल ने कहा कि करवाचौथ का व्रत तभी खोलेंगे, जब मेरे पति मुझसे वादा करेंगे कि वह कभी भी बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएंगे। उनके लिए हेलमेट खरीद लिया है। वहीं गरिमा बंसल ने कहा कि हर महिला का दायित्व है कि पति को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करे। इसके लिए करवाचौथ से बढ़िया अवसर और क्या होगा? 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें