फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज स्थित सोमनाथ धाम में बृहस्पतिवार को शाहगंज थाना की मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी कोमल पांडे ने महिलाओं को जागरूक किया। वुमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के बारे में विस्तार से बताया। आत्मरक्षा के पाठ समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा प्रदान करना ही नहीं, महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भी है। बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में एंटी रोमियो स्क्वॉड को विशेष रूप से सक्रिय रखा गया है। इस मौके पर कल्पना, अर्चना त्यागी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें