फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शातिर महिलाओं के ऐसे इरादे, इनसे रहें सावधान...ऑटो में सफर और निशाने पर होते हैं ये लोग

Mon, 20 Jan 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ऑटो में सफर के दौरान ये शातिर महिलाएं उन महिला यात्रियों पर नजर रखती हैं, जो जेवर पहनकर चलती हैं। ऑटो में बैठकर उन्हें अपनी बातों में लगाकर गहनों पर हाथ साफ करने में इनको महारथ हासिल है। 
 
विज्ञापन
ऑटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने ऑटो में बैठाकर सवारियों का सामान चोरी करने वाले गैंग में शामिल महिला सहित दो को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सोने की 3 अंगूठी, 1 चेन और 8 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 30 अक्तूबर 2024 को लोहामंडी के एक दंपती के साथ वारदात हुई थी। पति-पत्नी सुल्तानगंज की पुलिया से लोहामंडी जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं। महिला इनके साथ ही बैठ गईं, जबकि पति आगे चालक के पास बैठा था।

कुछ दूर चलने के बाद ऑटो चालक ने कहा कि वह लोहामंडी नहीं जा रहा है। पति-पत्नी को उतार दिया। दंपती ने घर पहुंचने पर बैग खोलकर देखा। उसमें से गहने गायब थे। अंदर रखा पर्स भी कटा था। उन्होंने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया। अब्बास नगर निवासी आरोपी विष्णु बघेल और शाहगंज निवासी नंदिनी उर्फ भावना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि विष्णु बघेल ऑटो चलाता है। साथ में दो महिलाओं को पहले बैठाकर रखता है। जिससे अन्य महिला आसानी से बैठ जाएं। चार सवारी बैठने के दौरान बातों में लगाकर सवारियों के बैग से सामान चोरी कर लेते हैं। इसके बाद तुरंत कहीं जाने का बहाना बताकर सवारी उताकर निकल जाते। संवाद
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें