फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में मिट्टी के चूल्हे पर बनाई चाय

Thu, 11 Oct 2018 09:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मिट्टी के चूल्हे पर चाय बनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में बढ़ती महंगाई को लेकर जाट सेवा संघ ने गुरुवार को अनूठे ढंग से विरोध जताया। गैस के बढ़ते दामों का विरोध करते हुए संघ की महिला मोर्चा की सदस्याओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही चूल्हा सुलगाकर उस पर चाय बनाई। पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर रोष जताया।
विज्ञापन


जाट सेवा संघ के बैनर तले तमाम महिलाएं और पुरुष पहुंचे। हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गैस की कीमतों में आग लगी हुई है। 

उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के रेट भी आसमान पर हैं। ऐेसे में आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि बेरोजगारी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ऊपर से महंगाई ने कमर तोड़ दी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने महंगाई कम करने की मांग उठाई। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सावित्री देवी, विनोद निगम, नगेंद्र फौजी, गुड्डू चाहर, राजकुमार जाट, नीरज ठेनुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें