फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर आरती और अनीता ने लिखी इबारत, टूंडला से इलाहाबाद तक दौड़ाई जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस

Fri, 08 Mar 2019 03:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला से इलाहाबाद तक ट्रेन ले गईं दोनों महिला रेल कर्मी
विज्ञापन

आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। वे कामयाबी की नित नई इबारत लिख रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर कोई नारी शक्ति को नमन कर रहा है। शुक्रवार की सुबह ऐसी इबारत लिखी गई फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन से रेलवे ने महिला सशक्तितकरण का संदेश देते हुए ट्रेनों का संचालन महिलाओं से कराया। यहां से शुक्रवार की सुबह ट्रेन चालक अनीता राय व गार्ड आरती जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को इलाहाबाद तक ले गईं। 

इससे पूर्व ट्रेन चालक के रूप में महिलाएं काम कर रही थीं, लेकिन पुरुष चालक के साथ। यह पहली बार हुआ है, जब महिलाओं को पूरी तरह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे लेकर महिला रेल कर्मियों में भी खासा उत्साह था। दोनों को रेलवे के अफसरों ने शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


दोनों महिला रेल कर्मी जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को लेकर इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं, जहां रेलवे के अफसरों ने उनका स्वागत किया। रेल अफसरों ने कहा कि ट्रेन चालक अनीता और गार्ड आरती को कुशल ट्रेन संचालन के लिए बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें