फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Reservation Bill: भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे

Thu, 21 Sep 2023 04:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने सवाल उठाते हुआ कहा कि आप 10 साल सरकार में ओबीसी मतदाताओं के दम पर ही हैं, तो फिर आप ओबीसी महिलाओं को राजनीतिक अधिकार क्यों नहीं देना चाहते?
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण बिल पास हो गया। इससे पहले सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। सदन से बाहर आने के बाद मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने एक ट्वीट करते हुआ कि भाजपा की नीति और नीयत पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने लिखा है कि 'भाजपा का अस्तित्व पिछड़ी,अति पिछड़ी जातियों पर निर्भर है। ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे। ये नहीं चाहते महिलाएं विधानसभा में देश की आवाज बनें।
विज्ञापन


सांसद डिंपल यादव ने सवाल उठाते हुआ कहा कि जब आप यह आरक्षण लेकर आए हैं और जब आपका अस्तित्व और वर्चस्व ओबीसी मतदाताओं पर आधारित है और आप 10 साल सरकार में ओबीसी मतदाताओं के दम पर ही हैं, तो फिर आप ओबीसी महिलाओं को राजनीतिक अधिकार क्यों नहीं देना चाहते?
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें