फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो महिलाओं ने छेड़छाड़ के आरोपी को दी ऐसी सजा, जिंदगी भर रखेगा याद

Sat, 07 Dec 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पीड़िता के पैर छूकर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में छेड़खानी के एक मामले में जब पुलिस ने 11 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने खुद ही आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद साथी महिलाओं ने आरोपी को ऐसी सजा दी, जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा। 
विज्ञापन


कुसमरा चौकी क्षेत्र में सक्रिय एक महिला समूह में काम करने वाली महिला के साथ 26 नवंबर को इलाबांस चौकी क्षेत्र निवासी एक नामजद ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने साथी महिलाओं के साथ चौकी पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी थी। 

आरोपी पर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई थी। लेकिन चौकी पुलिस तो मानो आरोपी की हिमायती बन कर बैठ गई। 11 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज करना जरूरी समझा और न ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास ही किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पैर छूकर माफी मांगी

पुलिस से न्याय मिलता न देख समूह की महिलाओं ने शुक्रवार को आरोपी को खुद ही पकड़ लिया। इसके बाद गांव में महिलाओं ने पंचायत की। सभी महिलाओं के सामने आरोपी ने कान पकड़ने के साथ ही पीड़िता के पैर छूकर माफी मांगी। 

जब इस बारे में चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी की तलाश में दबिश दी गईं थीं लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। महिलाओं ने समझौता कर लिया है लेकिन पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें