फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिकायतों की निगरानी करेगा हाल-चाल दस्ता

विज्ञापन
टूंडला में हाल-चाल दस्ता का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा हाल-चाल दस्ता का गठन किया गया है। इस दस्ते में 11 महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। यह दस्ता महिलाओं की आने वाली शिकायतों की निगरानी करेगा।
विज्ञापन

टूंडला कोतवाली में सोमवार को चालू हुई महिला पुलिस चौकी के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने महिला पुलिसकर्मियों का एक हाल चाल दस्ता भी गठित किया है। यदि किसी महिला के घर में ससुरालियों से कोई वाद विवाद हो जाता है और वह शिकायत करती है तो उसका निस्तारण बिना मुकदमेबाजी के कराने का प्रयास कराया जाएगा। यदि फिर भी समझोता नहीं होता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें