आगरा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को पुरानी मंडी चौराहे पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चूड़ियां हाथ में लेकर महिलाओं ने सरकार से हस्तक्षेप कर बांग्लादेश पर कार्रवाई करवाने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा तय की जानी चाहिए। संवाद