बाह के रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
बाह। रेलवे स्टेशन बाह पर सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद, डॉ. शोभा दयाल ने रेलकर्मियों एवं यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।