फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति हुए शराबी: शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, शराबियों को दौड़ाया; ठेके के बैनर में लगाई आग

Thu, 23 Mar 2023 07:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिलाओं ने बताया कि सुबह से ही ठेका खुल जाता है। इससे पतियों में शराब की लत बढ़ गई है। शराब पीकर पति मारपीट करते हैं, तो वहीं ठेके के पास बैठे शराबी परेशान करते हैं।
 
विज्ञापन
शराब के ठेके पर हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बमरौली अहीर में आबादी के बीच खुली देसी शराब की दुकान को बंद किए जाने की मांग करते हुए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। दुकान का बैनर फाड़कर महिलाओं ने आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को उनकी मांग से अवगत कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।

यहां का है मामला 

बृहस्पतिवार की सुबह जैसे ही शराब की दुकान खुली, गांव की 15 से 20 महिलाएं एकत्र होकर पहुंच गईं। शराब की दुकान बंद किए जाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगीं। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि गांव में ही देसी शराब की दुकान खोल दी गई है, जहां सुबह से ही नशेड़ियों का जमघट लग जाता है। इससे गांव की महिलाएं, युवतियों को परेशानी होती है। नशे में धुत लोग आते-जाते लोगों को परेशान करते रहते हैं। वे आपस में भी मारपीट, हंगामा करते रहते हैं। इसके अलावा गांव में शराब की दुकान खुलने से यहां के लोग भी नशे के आदी होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं गांव के लोग शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद आए दिन महिलाओं के साथ मारपीट भी करते रहते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एटा में दर्दनाक हादसा: मां की गोद से गिरी एक साल की बच्ची, आंखों के सामने निकल गई लाड़ली की जान
विज्ञापन

 

पुलिस ने महिलाओं को कराया शांत

महिलाएं आबादी के बीच खोली गई दुकान को बंद किए जाने अथवा बस्ती से दूर कहीं दूसरे स्थान पर खोले जाने की मांग की। वहीं शराब की दुकान पर महिलाओं के हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत करा दिया है। पत्राचार के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान मंजू, मछला देवी, शीला रेखा, रीना, उर्मिला, राजकुमारी, कांता, फूलवती, गंगा देवी, कंठश्री आदि महिलाएं और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें