फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दर्दनाक हादसा: मां की गोद से गिरी एक साल की बच्ची, आंखों के सामने निकल गई लाड़ली की जान

Thu, 23 Mar 2023 06:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एक साल की मासूम बेटी को लेकर मां देवर के साथ उसका दवा दिलाकर लौट रही थी। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे मां की गोद से बच्ची छिटकर सड़क पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
child death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बाइक पर बैठी मां की गोद से एक साल की बच्ची गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। महिला अपने देवर के साथ बच्ची को दवा दिलाकर लौट रही थी। मासूम की मौत होने से मां व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

बुखार की दवा दिलाने गई थी मां 

थाना सकीट क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी रामब्रेश की एक वर्षीय बेटी दिव्यांशी की बुधवार शाम करीब सात बजे हादसे में मौत हुई। बच्ची के चाचा शिशुपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह दिव्यांशी को बुखार आ गया था। दिन भर परेशान रही, शाम को उसकी मां डोली ने दवा दिलाने की बात कही। भाई सचिन के साथ उन्हें बाइक से कस्बा सकीट भेजा था। वहां चिकित्सक से बच्ची को दवा दिलाकर वे लोग घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें - Etah: शादी तय होते ही तनाव में आई युवती,  उठाया खौफनाक कदम;  लाश देख कांप गया मां-बाप का कलेजा

इस वजह से हुआ हादसा 

बताया गया है कि कि कस्बा सकीट से करीब एक किमी चलने के बाद औंछा रोड पर सचिन की आंख में मच्छर गिर गया, जिससे उसकी आंख में तेज जलन होने लगी। इस बीच बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके चलते मां की गोद से बच्ची गिर गई। सड़क पर गिरने के बाद बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। तत्काल ही बच्ची को लेकर कस्बा सकीट लौटे और चिकित्सक को दिखाया। यहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेसुध हुई मां 

बच्ची की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई, वहीं चाचा भी इस हादसे का खुद के कसूरवार मानते हुए बुरी तरह रोने लगे। सूचना पर अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। बच्ची की मौत से परिवार के लोगों में मातम छा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें