फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम परी को देख ममतामयी हुई 'खाकी', दिया दुलार, परिवार से मिलाया

Sat, 06 Apr 2019 04:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सिपाही की गोद में मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजगंज थाना क्षेत्र के तुलसी चबूतरा निवासी शुभम राठौर की मासूम बेटी शुक्रवार को खेलते खेलते गायब हो गई। बच्ची की काफी खाजबीन की लेकिन, कोई पता नहीं चला। इसके बाद जब थाने पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खाकी के साए में मासूम को दूध, बिस्कुट खाता देख परिवार ने राहत की सांस ली और बच्ची को घर ले आए।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक ताजगंज निवासी शुभम राठौर की बेटी परी घर के बाहर गली में रो रही थी। बच्ची को रोता देखकर वहां से निकल रहे सफाई कर्मचारी अशोक ने बच्ची के बारे में पूछा तो परी कुछ बता नहीं सकी।

परी को रिक्शे में लेकर अशोक काफी देर तक उसके घर की तलाश करता रहा। लेकिन, बच्ची घर का पता नहीं बता सकी। इसके बाद अशोक परी को थाना ताजगंज लेकर गया। जहां महिला कांस्टेबल ने उसे संभाला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल की गोद में परी को ऐसा दुलार मिला कि वो वहां काफी घुल मिल गई। परी को महिला कांस्टेबल ने बाजार से दूध, बिस्कुट और टॉफी खिलाई। वहीं परी की तलाश करते करते परिजन थाने पहुंचे।

महिला सिपाही की गोद में बच्ची को देखकर उन्होंने राहत की सांस ली। परी के सकुशल मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें