फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की इस करतूत से नाराज मां बोली, तोड़ दूंगी रिश्ता

Sun, 18 Feb 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में बेटे की हरकतों से परेशान एक बुजुर्ग मां शनिवार को लेडी लॉयल स्थित आशा ज्योति केंद्र पहुंची। एक दिन पूर्व ही उसके बेटे के खिलाफ उसकी बहू ने केंद्र में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


मामला रावतपाड़ा की युवती का है। बुजुर्ग महिला ने काउंसलर को बताया कि बेटा गलत सोहबत में पड़ गया था। चार महीने जेल में काटकर आया है। 2008 में बेटे की शादी हुई थी। 

उसके बेटे ने 2009 में चुपचाप दूसरी शादी कर ली, जिसकी भनक परिवार को बेटे के जेल जाने पर लगी। दूसरी पत्नी जब बेटे से जेल में मिलने आई। 
विज्ञापन

तब उसके बेटे ने बताया कि उसने कोर्ट में दूसरी शादी कर ली है। अब दूसरी युवती घर में घुसने का प्रयास कर रही है, जो वह नहीं चाहतीं। 

बहू इस बात से परेशान हो रही है। बहू का साथ देने के लिए वह बेटे से पूरी तरह संबंध खत्म कर देंगी, लेकिन बहू का साथ देगी। 

काउंसलर ने जब दूसरी युवती से बात की तो उसने बताया कि युवक ने उसे नहीं बताया कि वह शादीशुदा है, लेकिन अब वह उसे नहीं छोड़ सकती है, उसे भी उसका हक चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें