फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नारी शक्ति वंदन विधेयक के समर्थन में आई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। नारी शक्ति वंदन विधेयक के समर्थन में बाह में बुधवार को महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर कर महिलाएं सभासद एकता शर्मा, कामना गुप्ता, सोनाली जैन, सुधा भदौरिया आदि बोलीं कि नारी शक्ति वंदन विधेयक से महिलाओं का मान बढ़ेगा। विविध क्षेत्रों में अपनी कामयाबी का झंडा गाढ़ने वाली नारी शक्ति सत्ता में भी अपनी भागीदारी से देश के विकास एवं नारी के उत्थान में अहम भूमिका निभा सकेंगी।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान में जुटी महिलाओं का भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड, जिलामंत्री सतेंद्र बरुआ ने हौसला बढ़ाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार नारी शक्ति वंदन विधेयक पास कराने को कृत संकल्पित है। नारी के सम्मान, समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष रविन्द्र बघेल, प्रदीप चौहान, मुलायम बघेल, हर्ष शर्मा, कुलदीप वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें