फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिचालक भर्ती में महिलाओं की कम रुचि

Sun, 20 Apr 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन निगम की बसों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से महिला परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं की कम रुचि देखने को मिल रही है। पहले केवल ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, लेकिन कम आवेदन आने के बाद अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। शासन ने निगम की बसों में महिला परिचालकों की भर्ती में महिलाओं को प्राथमिकता दी है। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड के माध्यम से महिला अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत आरक्षण भी दिया जा रहा है। आवेदन के लिए महिला अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना और सीसीसी प्रमाण पत्र धारक होना अनिवार्य है। भर्ती इंटरमीडिएट के अंकों की मेरिट के आधार पर की जानी थी, लेकिन महिलाओं की कम रुचि के कारण प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। इसी क्रम में, एआरएम कार्यालय पर बीते दिनों एक रोजगार मेला आयोजित किया जाना था, जिसे आवेदनों की कम संख्या के कारण स्थगित कर दिया गया। शासन ने निगम को पत्र जारी कर स्थानीय स्तर पर महिला परिचालक भर्ती का अधिक प्रचार-प्रसार करने और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अब निगम ने 24 अप्रैल तक 24 महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन मांगे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 25 अप्रैल को अलीगढ़ स्थित आरएम कार्यालय में रोजगार मेला आयोजित कर साक्षात्कार के माध्यम से महिलाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें